महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। लॉकडाउन में शराब की तस्करी करते अलग-अलग मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ओडिशा से शराब लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे।
कल कार क्रमांक सीजी 06 जीएन 1056 में शराब की तस्करी करते हुए पंजाबी पारा खरियार रोड निवासी राजेन्द्र बग्गा (25), अहिरपारा खरियार रोड थाना जोंक ओडिशा निवासी कमल साहू (30), चिंगरा सरार थाना बेलटुकरी जिला नुआपड़ा ओडिशा निवासी ओमप्रकाश साहू (29) एवं त्रिमूर्ति कॉलोनी रायपुर थाना देवेन्द्र नगर निवासी लक्की सिंह होरा (25) को बागबाहरा पुलिस ने एनएच-353 पिथौरा चौक के पास कल गिरफ्तार किया है। ये चारों ओडिशा से शराब लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे।
कल ही शाम को साढ़े 7 बजे बागबाहरा पुलिस ने भी पिथौरा चौक के पास जल बिहार कॉलोनी तेलीबांधा रायपुर निवासी राजेश लालवानी (34) को ओडिशा की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 36 नग अद्धी, साढ़े 13 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपी स्कूटी क्रमांक 04 एलएस 9128 के सामने थैले में शराब रखकर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने पिथौरा चौक के पास युवक को रोककर सामने रखे थैले की तलाशी ली। पुलिस को थैले से 10440 रुपए कीमत की शराब मिली है।