महासमुन्द
ऑक्सीजन सिलेण्डर 24 घंटे बैकअप प्लान के साथ रखें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अपै्रल। कलेक्टर डोमन सिंह ने कल जनपद पंचायत बसना के वीडियों कांन्फ्रेंसिंग कक्ष के माध्यम से जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं बीपीएम की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के लक्षण आते ही नागरिकों को दवाई किट स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के माध्यम से उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यकर्ता एवं मितानिनों को दी गई दवाई किट में उपलब्ध दवाईयों का भी जांच करने को कहा है तथा जिन दवाईयों की कमी हो रही हैं। उसे स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से उपलब्ध कराने को कहा है।
उन्होंने कोरोना के लक्षण वालें व्यक्तियों का अधिक से अधिक टेस्ट करने एवं लक्षण मिलने पर उन्हें दवाईयां भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
(कलेक्टर ने रेमडेसिविर इंजेक्शन व अन्य जीवनरक्षक औषधियों की उपलब्धता के लिए निर्देश दिए हंै। वर्तमान में महासमुन्द जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है, जिसमें मरीजों के इलाज के लिए इंजेक्शन रेमडेसिविर व अन्य जीवनरक्षक औषधियों की आवश्यकता होती है।
वर्तमान में स्थानीय प्रशासन द्वारा शासकीयए निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज की अनुमति प्रदान की गई है। )