महासमुन्द

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचे कलेक्टर कर्मचारियों को अपना ख्याल रखते हुए मुस्तैदी से काम करने कहा
20-Apr-2021 8:37 PM
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचे कलेक्टर  कर्मचारियों को अपना ख्याल रखते  हुए मुस्तैदी से काम करने कहा

अस्पताल में मरीजों के परिजनों से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डोमन सिंह कल देर रात अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। 
इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं ड्यूटीरत कर्मचारियों से मुलाकात कर कोविड.19 के उपचार के लिए भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों से कहा कि वे स्वयं का ख्याल रखते हुए मरीजों का भी उचित समुचित उपचार करें। यह आप जैसे सभी चिकित्सकों के लिए गंभीर चुनौती का समय है। मरीजों को प्रोत्साहित कर उनका उपचार करते रहे। उन्होंने आशान्वित रखे कि इस लड़ाई में हम सब लोग आपके साथ हैं। इस दौरान अस्पताल प्रांगण पर रहे भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

कलेक्टर ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में लागू धारा 144 की तहत लॉकडाउन स्थिति का जायजा के बारे में भी गस्त कर रहे पुलिस के जवानों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल भी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट