महासमुन्द

महासमुंद, 10 अप्रैल। 51 वें स्थापना दिवस 9 अप्रैल के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्य्क्ष एनएसयूआई आकाश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने स्थानीय कांग्रेस भवन में कल ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात उन्होंने वृद्धा आश्रम में फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनएसयूआई संगठन भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो कि समय- समय पर छात्रों के अधिकारों की मांग की उनकी आवाज बुलंद करता आया है। एनइसयूआईं महासमुंद के सदस्यों ने राष्ट्र्रसेवा का संकल्प लेकर स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इसमें लोकेश चन्दन साहू, जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी, शहर अध्यक्ष शुभम चंद्रकार, तेजा साहू, वैभव मिश्रा, अब्दुल सुफियान,तन्मय सोनी, फलेश साहू, युवराज कनोजे, होरी साहू, निखिल चंद्राकर, हिमांशु सिंह, रजत यादव, मनवीर पाल, शम्मी, अविरज तिवारी, अनुराग चंद्राकर, राहुल पटेल, पुष्कर साहू, मोहित यादव, पवन कन्नौजे, मुक्कू निषाद,कमलेश साहू शामिल हैं।