महासमुन्द
5 से 11 तक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी
05-Apr-2021 4:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेंदूकोना से खबर आई है कि कोरोना संक्रमण को लेकर यहां के लोग पंच परमेश्वर चिंतित हो गए हैं और ग्राम पंचायत तेंदुकोना के निर्णय के अनुसार तेंदुकोना की समस्त दुकानें, मेडिकल व पेट्रोल पंप को छोडक़र सारी दुकानें सोमवार 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी। इस बावत पंचायत प्रतिनिधियों ने संबधित अधिकारियों को सूचना दे दी है। हालांकि अभी तक कोरोना संक्रमण को लेकर महासमुंद जिले में इस तरह का निर्णय प्रशासन की ओर से नहीं लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे