महासमुन्द
भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात
02-Apr-2021 4:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अप्रैल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों सहायक कलेक्टर जिला दुर्ग जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर जिला रायपुर नम्रता जैन, सहायक कलेक्टर जिला बस्तर रेना जमील, सहायक कलेक्टर जिला सरगुजा विश्वदीप आदि ने कल कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात की। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने महासमुंद के आसपास गांवों का भ्रमण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के भौगोलिक पृष्ठभूमि, कलेक्टोरेट कार्यालय में लगने वाले विभिन्न कार्यालयों और राजस्व शाखा में होने वाले काम.काज के बारे में विस्तार से बताया और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने सिरपुर और बम्हनी गौठान भ्रमण के दौरान देखी और महसूस की गई चीजों के बारे में बातचीत की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे