महासमुन्द
फूल बांस के पेड़ का आखिरी लम्हा
20-Mar-2021 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 20 मार्च। आमतौर पर बांस के फूल से बहुत कम लोग ही वाकिफ होते हैं। यह फोटो महासमुन्द के सबसे बड़े उद्यान संजय कानन का है। यहां बांस का घना जंगल है और जंगल में आधे से बांस में फल फूल आया है। लोग बताते हैं कि यह पहला मौका है जब यहां का बांस फल फूल रहा है। जानकार लोग बताते हैं कि यदि बांस के पेड़ में फूल फल दिखने लगे तो समझना चाहिए कि अब उस पेड़ की जिंदगी समाप्त हो चुकी है। वन विभाग में चपरासी का काम करने वाले दादा बिकासी यादव कहते हैं कि बांस में फूल बांस के पेड़ की जिंदगी का आखिरी लम्हा होता है। बांस कभी अपने बीजों से नहीं उगता बल्कि उसकी जड़ में निकली छोटी छोटी गांठें पेंड़ बनती हैं। अत: न तो बांस के फूल की महत्ता है और न ही फलों की। हां यह जरूर है कि इसके बाद यह पेड़ स्वमेव ही सूख जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे