महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 13 मार्च। पंडित रविशंकर शुक्ल विवि की ओर से जारी मेरिट सूची में इस बार पीजी कॉलेज के 4 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। ये सभी टॉप 10 की सूची में शामिल है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इस प्रदर्शन के लिए इतिहास विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह के साथ इतिहास परिषद का मनोनयन किया गया। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीता पाण्डेय के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ जयोति पाण्डेय बतौर अतिथि शामिल हुई।
इस दौरान मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले लोकेश सिन्हा तीसरा स्थान, हीराधर ध्रुव सातवां स्थान, गंगा टंडन आठवां स्थान एवं ज्योति नवां स्थान को डॉ. ज्योति पाण्डेय एवं इतिहास विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. ज्योति पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ बनने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना जरूरी है। विद्यार्थी को विश्वास और निष्ठा से अध्ययन करना चाहिए।
डॉ. जया ठाकुर विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र ने कहा कि इतिहास में मेरिट आने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी तरह डा. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की होड़ होनी चाहिए। बिना ज्ञान एवं मेहनत के कुछ भी प्राप्त नहीं होता। डॉ. दुर्गावती भारतीय सहायक प्राध्यापक हिन्दी. सीमारानी प्रधान सहायक प्राध्यापक हिन्दी ने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर सत्र 2020.21 हेतु इतिहास परिषद के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसें अध्यक्ष धन्नू बघेल, उपाध्यक्ष दुर्गा साहू, सचिव नेहा यादव, सहसचिव थलेश साहू, सांस्कृतिक प्रभारी टामेश्वरी साहू, खिलेश्वरी माण्डले, सीनल बरडिया, मीडिया प्रभारी उषा साहू, नीतू साहू मनोनित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सीनल बरडिया ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ.रीता पाण्डेय ने किया।