महासमुन्द

महासमुन्द, 13 मार्च। स्थाई रोजगार की मांग को लेकर संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। स्थाई रोजगार की मांग के साथ घोषणा-पत्र में किए गए वादों को पूर्ण करने की भी मांग शामिल है। संघ की ओर से पटवारी कार्यालय के सामने हड़ताल जारी है।
संघ ने चेतावनी भी दी है कि यदि 10 दिन के अंदर आश्वासन नहीं मिला तो वे भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि संघ के द्वारा असाक्षरों को साक्षर बनाने का काम किया है। जिले में करीब 800 प्रेरक हैं। संघ के गिरधारी नायक ने बताया कि यह जिलास्तरीय आंदोलन है। आगामी 10 दिन में आश्वासन नहीं मिलने पर भूख हड़ताल किया जाएगा। संघ की ओर से पूर्व में भी नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्टर, स्थानीय विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक मांगों पर गौर नहीं किया गया। इसके चलते मजबूरन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।
प्रेरकों ने सरकार से स्थाई रोजगार की मांग की है। मांग करने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री गिरधारी लाल, जिला अध्यक्ष बालाराम साहू, सचिव हरेंद्र कुमार साहू, संतोषी चंद्राकर, संतोष कुमार निषाद, भुवन, मयाराम ध्रुव, अतीलाल चौहान, शोभाराम तांडी, देवेंद्र गहीर आदि प्रेरक उपस्थित थे।