महासमुन्द

कॉलेज छात्र परेशान
10-Mar-2021 5:21 PM
 कॉलेज छात्र परेशान

महासमुन्द, 10 मार्च। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मार्कशीट में छपे गलत नामांकन के कारण छात्र परेशान हैं। हालांकि इस परेशानी के लिए कॉलेज ने सभी छात्रों से गलत मार्कशीट लेकर सुधरवाने का जिम्मा उठाया है। लेकिन विद्यार्थियों के सामने परीक्षा फार्म भरने की तिथि है और ऐसे में गलत नामांकन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इसके लिए उन्हें बार-बार कॉलेज आना भी पड़ रहा है। 

कॉलेज के लगभग 700 से अधिक छात्रों के मार्कशीट में गलत नामांकन छपा था। इसके लिए कॉलेज ने भी अपने स्तर पर कार्य किया और सभी स्टूडेंट्स के मार्कशीट को कलेक्ट करके विश्वविद्यालय भेजा, ताकि छात्रों का भविष्य खराब न हो। इन गलतियों के बाद विश्वविद्यालय ने अब तक योगा, बीसीए के मार्कशीट को सुधारा है। अभी भी बड़ी संख्या में छात्रों के मार्कशीट में सुधार नहीं हुआ है। इससे उन्हें परीक्षा फार्म भरने में समस्या आ रही है।
 


अन्य पोस्ट