महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद गठन
07-Mar-2021 4:30 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 7 मार्च।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द में प्रथम सेमेस्टर एवं  तृतीय सेमेस्टर के विधार्थियों का राजनीति विज्ञान परिषद गठन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. जया ठाकुर विभागाध्यक्ष समाज शास्त्र, डा. रीता पांडे विभागाध्यक्ष इतिहास,डा. दुर्गावती भारतीय हिंदी विभाग, डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान,एमएस वर्मा सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान,विजय कुमार मिर्चें अतिथि सहायक प्राध्यापक  राजनीति विज्ञान की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राजनीति विज्ञान परिषद के पदाधिकारियों का  मनोनयन किया गया जिसमें अध्यक्ष भगवती सोनवानी 3 सेमेस्टर, उपाध्यक्ष प्रेम सागर टांडे 1सेमेस्टर, सचिव कु.मोनिका यादव 3 सेमेस्टर, सहसचिव कु. रितु यदु 1 सेमेस्टर, कोषाध्यक्ष कु.परमेश्वरी ध्रुव 3सेमेस्टर को परिषद में स्थआन मिला है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी  छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। अजय देवांगन, अनिता आडवाणी, प्रीति दीवान मोहित यादव, ममता साहू, भामावती युगल, जागेश्वरी सिन्हा, जागृति खुले, परमेश्वरी धुव एवं प्रथम सेमेस्टर के अनिता सोनवानी पुष्पलता साहू किरण दीवान कुलेश्वर साहू, हितेश साहू, प्रमोद यदु, मंजू प्रेम सागर ताण्डे, भरत साहू, नोहर तिवारी, सागर यादव, कल्पना चक्रधारी,अदिति, प्रेम सागर टांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय मिर्चें एवं भगवती सोनवानी द्वारा किया ।

 


अन्य पोस्ट