महासमुन्द

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दाम के विरोध में आप का प्रदर्शन
18-Feb-2021 3:13 PM
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दाम के विरोध में आप  का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 18 फरवरी।
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। नेहरू चौक में आयोजित इस प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर सडक़ पर रखकर मोदी सरकार के खिलाफ  जमकर नारे बाजी की। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों व तानाशाही रवैये की बदौलत आज देश में पेट्रोल 100 का आंकड़ा छूने जा रहा है। वर्ष 2014 से पहले यही भाजपा बड़े-बड़े आंदोलन करते दिखाई देते थे। आज ये अपने वादे भूल गए हैं और देश को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनके दाम बढऩे का असर सभी संसाधनों पर पड़ रहा है। देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी परेशान है। आप के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि आज जिस प्रकार पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे हैं, वो देश के लिए चिंता का विषय है। ये सीधे सीधे जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है। 
 


अन्य पोस्ट