महासमुन्द

निषाद समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन
17-Feb-2021 4:30 PM
 निषाद समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर की पुरूष एवं महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 19वां युवक युवती परिचय सम्मेलन पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर राजधानी रायपुर में हुआ। 
कार्यक्रम में हजारों की संख्या सामाजिक लोग जुटे एवं प्रदेश भर से आए विवाह योग्य युवक युवतियों ने अपना परिचय मंच से दिया। इसमें 20 जिले के युवक युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री थे। अध्यक्षता दान सिंग निषाद प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज छग थे। कार्यक्रम के दौरान ही करीब दर्जनों रिश्ते सम्मेलन में ही तय हो गए। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने निषाद समाज के इतिहास को गौरवशाली बताया। कार्यक्रम बिलासी कैलेंडर की विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव, एमआर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, ढेलू राम निषाद अध्यक्ष कांग्रेस महासमुन्द ग्रामीण, बद्री पारकर जिला अध्यक्ष दुर्ग, सरपंच व सरपंच संघ महासचिव बागबाहरा नंदकुमार निषाद, पत्रकार गोलू कैवर्त बलौदाबाजार सहित प्रमुख थे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के लोग पहुंचे थे। 
 


अन्य पोस्ट