महासमुन्द

19 को शिवाजी जयंती
17-Feb-2021 4:29 PM
19 को शिवाजी जयंती

महासमुन्द, 17 फरवरी। मराठा समाज जिला इकाई की बैठक सोमवार को काव्यांश कला वीथिका भवन में आहूत की गई। 
बैठक की अध्यक्षता समाज के उपाध्यक्ष राजेंद्र इंगोले ने की। बैठक में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती धूमधाम से मनाने निर्णय लिया गया। समाजजनों द्वारा सुबह साढ़े 8 बजे कर्मचारी भवन के सामने शिवाजी चौक में नाम पट्टिका समक्ष उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। दोपहर तीन से पांच बजे तक काव्यांश कला वीथिका भवन में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान सरंक्षक प्रलय थिटे, अध्यक्ष गोवर्धन इंगोले, सचिव राजेंद्र घाडग़े, सहसचिव दुष्यंत राव घाडग़े, महावीर पवार, यशवंत घाडग़े, गेवेंद्र काले, प्रदीप राव आदि सामाजिकजन उपस्थित रहे। जयंती अवसर में समाज के लोगों को सपरिवार उपस्थित होने की अपील की गई है।
 


अन्य पोस्ट