महासमुन्द

उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का संसदीय सचिव ने किया निरीक्षण
15-Feb-2021 7:15 PM
उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का संसदीय सचिव ने किया निरीक्षण

कहा-निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 15 फरवरी।
संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने झलप-तेलीबांधा-रामपुर मार्ग के मध्य तेलीबांधा नाला पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिये। 

उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से निर्माण कार्य के बारे में आवश्यक जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। श्री चंद्राकर के साथ खिलावन साहू, कमलेश चंद्राकर, विवेक पटेल, मानिक साहू, तोषण कन्नौजे मौजूद थे। गौरतलब है कि 311.81 लाख की लागत से उक्त पुल का निर्माण किया जा रहा है। यहां पुल निर्माण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। 

ग्रामीण भी इसकी मांग कर रहे थे। जिसे संसदीय सचिव चन्द्राकर ने गंभीरता से लिया था और इसकी स्वीकृति के लिए सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर मांग की थी। बाद इसके लिए पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिली। पुल बनने से आवागामन में आसपास के ग्रामीणों को काफी सहुलियत हो सकेगी।
 


अन्य पोस्ट