महासमुन्द

महासमुन्द में हाथियों का उत्पात जारी
06-Feb-2021 4:48 PM
महासमुन्द में हाथियों का उत्पात जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 6 फरवरी।
महासमुन्द अंचल में दंतैल हाथियों का कहर जारी है।  शुक्रवार की रात हाथियों ने सिरपुर क्षेत्र के ग्राम अछोली, अछरीडीह और नयापारा में जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने यहां किसानों के ब्यारे में रखे धान को खाकर बिखरा दिया। वहीं इन हाथियों को किसानों से ब्यारे से खदेडऩे में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 9 बजे के आसपास तीन दंतैल कुकराडीह के जंगल से निकले। तीनों हाथी यहां से ग्राम अछोली पहुंचे और किसान संतोष साहू के खलिहान में रखे धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। 

ग्रामीणों और हाथी मित्र दल के मदद से हाथियों को यहां से खदेड़ा गया तो तीनों हाथी महानदी की ओर निकल गए। वहीं रात 12 बजे सूचना मिली की तीनों हाथी वहां से ग्राम अछरीडीह पहुंच गए हैं। करीब पांच घंटे के बाद सुबह 4 बजे सूचना पर पहुंची टीम ने देखा कि तीनों दंतैल किसान विश्वनाथ साहू के बियारे में मौजूद है और धान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने यहां हाथियों को खदेडऩे का प्रयास किया। 
 


अन्य पोस्ट