महासमुन्द

कृषि कानूनों के खिलाफ हाइवे पर किसानों का चक्काजाम
06-Feb-2021 3:47 PM
कृषि कानूनों के खिलाफ हाइवे पर किसानों का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 फरवरी।
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आज पटेवा, सांकरा, बागबाहरा और सिंघनपुर में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया। हालांकि इन स्थानों पर भीड़ की स्थिति नहीं बनीं। फिर भी पुलिस प्रशासन की वजह से कहीं भी विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। 

सबसे पहले दोपहर 12.55 से 1.15 बजे तक पटेवा में लगभग 60-65 लोगों ने चक्काजाम किया। यहां आंदोलन का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, और उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, ढेलू निषाद ने किया। 
सांकरा राजमार्ग गुरू घासीदास चौक पर दोपहर 1.42 से 2.10 बजे तक 60-65 किसानों ने चक्काजाम किया। सांकरा आंदोलन का नेतृत्व धरमचंद दीवान, संजय सिन्हा, हितेश विशाल, पीतांबर पटेल ने किया। 

इसी तरह बागबाहरा में दोपहर 1.50 से 2.20 बजे तक 45 लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया। यहां का नेतृत्व रवि निषाद, भूपेंद्र ठाकुर, केजू चक्रधारी, हीरा चैतराम बघेल ने किया। वहीं सिंघनपुर बसना में दोपहर 2 बजे से 2.50 बजे तक 60 लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। यहां तहसीलदार ललिता भगत को राष्ट्रपति के नाम आवेदन सौंपा गया। जिले के सभी चार स्थानों में चक्काजाम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।


अन्य पोस्ट