महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 31 जनवरी। सुबह 8 बजे आदर्श ग्राम पंचायत भूकेल के आंगनबाड़ी केंद्र भूकेल बस्ती में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिला कर पोलियो मुक्त भारत अभियान का भूकेल सरपंच सी डी बघेल, पंच महेन्द्री हेमसाय नाग ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मितानिन कुवंरमोती, चंंद्रिका निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकादशी पटेल, फूलबाई पोर्ते सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। बता दें कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान कल रविवार 31 जनवरी से प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। महासमुंन्द जिले में इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले के लगभग एक लाख 12 हज़ार बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहतको रविवार 31 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्रोंए प्राथमिक शालाए उप.स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिकए सामुदायिकए जिला अस्पतालोंए मातृ शिशु अस्पतालों में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो के सफल संचालन के लिए जिले में करीब 1257 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और करीब 2886 घर-घर भ्रमण दलों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान करीब 1 लाख 12 हज़ार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान में 0 से 5 साल के बच्चों को 31 जनवरी को पोलियो बूथ पर आज 1 व कल 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों की पहचान कर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। शहरी क्षेत्रों के बूथों की मॉनिटरिंग और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिकारियों को नियुक्ति किया गया है। मोबाइल टीम का भी गठन किया गया है। इसमें कुल 22 सदस्य हैं। अभियान को कोविड.19 की गाइडलाइन अनुसार ही चलाया जाएगा।