महासमुन्द

...तो दिल्ली कूच करेगी संयुक्त किसान मोर्चा
03-Jan-2021 9:04 PM
...तो दिल्ली कूच करेगी संयुक्त किसान मोर्चा

   4 को शहर के लोहिया चौक में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 3 जनवरी। केंद्र के तीन नये कृषि कानून और राज्य सरकार के सौदा पत्रक के विरोध में कल शनिवार को छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन किया। शहर के लोहिया चौक में प्रदर्शन करते हुए मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की। किसान दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चार घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद शाम 4 बजे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी करने की इच्छा जताई और कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार काले कानूनों को 4 जनवरी तक वापस नहीं लेती है तो प्रदेश के किसान दिल्ली में बैठे किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली कूच करेगी।

धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया तीन कानून किसानों का शोषण करने वाला कानून है। इसके लागू होने से पूंजीपति व्यापारी किसानों का शोषण करेंगे। नये कानून से सिर्फ  अडाणी और अंबानी बंधु को फायदा होगा। किसानों का सिर्फ शोषण होगा। यहां तक नये कानून से किसानों के खेत भी छीने जा सकते हैं। वहीं राज्य की भूपेश सरकार ने सौदा पत्रक को लागू किया है। यह सभी कानून किसानों के लिए हितकर नहीं है। लिहाजा हम इसका विरोध करते हुए मांग करते हैं कि इन सभी कानूनों को रद्द किया जाए।

अगर केंद्र और राज्य सरकार हमारी मांगों को 4 जनवरी तक नहीं मानती है तो हम इसके बाद दिल्ली में बैठे किसानों के समर्थन के लिए दिल्ली कूच करेंगे।


अन्य पोस्ट