महासमुन्द

नगरपालिका की बड़ी पहल: शहर में लगे बिजली पोल और ट्रांसफार्मरों के उपयोग का होगा हिसाब
29-Nov-2026 7:55 PM
नगरपालिका की बड़ी पहल: शहर में लगे बिजली पोल और ट्रांसफार्मरों के उपयोग का होगा हिसाब

नगर पालिका अध्यक्ष परिषद में लाएंगे प्रस्ताव, तैयारी जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 नवंबर। नगर पालिका परिषद महासमुंद अब नगर की सार्वजनिक एवं नगरपालिका की स्वामित्व वाली संपत्तियों के उपयोग से राजस्व अर्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। नगर क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए गए बिजली पोलए ट्रांसफ ार्मर एवं अन्य विद्युत संरचनाओं के उपयोग के बदले वार्षिक किराया अथवा भूमि उपयोग शुल्क प्राप्त करने की संभावनाओं पर नगरपालिका गंभीरता से विचार कर रही है।

नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने इस संबंध में परिषद के समक्ष प्रस्ताव लाने की तैयारी के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव के माध्यम से नगर में स्थापित विद्युत पोल एवं ट्रांसफ ार्मरों की संख्या, उनके स्थापना स्थल तथा नगरपालिका की संपत्तियों के उपयोग का विस्तृत ब्यौरा तैयार कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष साहू ने कहा कि नगर की संपत्तियां नगरवासियों की धरोहर हैं। इनका उपयोग करने वाली संस्थाओं से नियमानुसार प्रतिफल प्राप्त होना चाहिए।

कहा कि नगरपालिका के राजस्व स्रोतों को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। यदि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नगरपालिका की भूमि एवं सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग किया जा रहा है और नियमानुसार उसके बदले शुल्क प्राप्त करने का प्रावधान है, तो नगर पालिका इस अधिकार का उपयोग अवश्य करेगी। इस विषय को परिषद के समक्ष रखा जाएगा तथा शासन से आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया जाएगा।  इस संबंध में नगरपालिका ने नगर के सभी वार्डों में स्थापित विद्युत पोल एवं ट्रांसफ ार्मरों का वार्डवार सर्वेक्षण कराने, उनकी संख्या एवं स्थापना स्थलों का विवरण संकलित करने तथा विद्युत वितरण कंपनी से आवश्यक अभिलेख प्राप्त करने की तैयारी की जा रही है। नगरपालिका की इस पहल से भविष्य में निकाय के लिए राजस्व का एक अतिरिक्त स्रोत विकसित होने की संभावना है। प्राप्त होने वाले राजस्व का उपयोग शहर के विकास, स्वच्छता, सडक़, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट