महासमुन्द

गांजा तस्करी, 3 बंदी
12-Nov-2026 4:09 PM
गांजा तस्करी, 3 बंदी

महासमुंद, 12 नवम्बर। ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे का वजन 13.290 किलोग्राम है तथा इसकी कीमत 6 लाख 64 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल नाके पर कार्रवाई करते हुए सैय्यद नसीर महाराष्ट्र, शकुन्तला प्रधान ओडिशा और वृन्दावती नायक ओडिशा को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, संदेहियों के पास रखे थैले से 13.290 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना सिंघोड़ा में प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट