महासमुन्द

प्रशिक्षण से मिली आपातकालीन सहायता की जानकारी
01-Nov-2026 4:55 PM
प्रशिक्षण से मिली आपातकालीन सहायता की जानकारी

महासमुंद,1नवम्बर। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं रेडक्रॉस राष्ट्रीय प्रशिक्षक तथा दिनेश साहू, व्याख्याता एवं जिला रेडक्रॉस प्रशिक्षक द्वारा प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने दुर्घटना, चोट एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्ति को समय पर प्राथमिक सहायता देने के महत्व से अवगत कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में संकट की स्थिति में धैर्यपूर्वक कार्य करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा मानवीय सेवा के लिए तत्पर रहने की भावना विकसित करना रहा। शिविर का संचालन करण सिंह सोरी प्राचार्य ने किया।
इस अवसर पर डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि,जीवन लाल चंद्राकर अध्यक्ष चण्डी मंदिर समिति बिरकोनी,पारस राम सिन्हा विखं जूरेक्रॉ सचिव बागबाहरा, किरण पटेल विखं जूरेक्रॉ सचिव महासमुन्द काउंसलर्स उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में लक्ष्मण दास मानिकपुरी, रुपेलाल साहू, श्रवण कुमार सिन्हा, गिरिश चन्द्राकर समेत सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव की चिकित्सा टीम, चण्डी मंदिर समिति बिरकोनी के प्रतिनिधियों ने भी शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।


अन्य पोस्ट