महासमुन्द

गांजा संग एक हिरासत में
30-Aug-2026 9:25 PM
गांजा संग एक हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त।
महासमुंद पुलिस को चेकिंग के दौरान संदिग्ध के बैग में 5.930 किलो गांजा कीमती 2 लाख,96 हजार 500 रुपए मिला है। संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुई है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने राजाखरियार ओडि़शा से गांजा खरीदकर लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ में छोटे पुडिय़ा बनाकर खपाने ले जा रहा था।
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को एनएच 353 कोमाखान चौराहा में वाहनों की जांंच कार्रवाई जारी थी। वाहन चेकिंग दौरान मुखबिर ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति जिसे आस पास कभी नहीं देखा गया है, बैग लटकाये बस के इंतजार में काली मंदिर ग्राम टेमरी के पास खड़ा है। सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडक़र पूछताछ की गई।
आरोपी ने पुलिस को अपना नाम क्षीरसिन्धु बरिहा निवासी परलीमाल थाना बेलपड़़ा जिला बलांगीर ओडि़शा बताया। संदिग्ध की बैग की तलाशी लेने पर उक्त बैग में टेप से लपेटा हुआ तीन पैकेट में गांजा मिला।
आरोपी ने बताया कि यह गांजा को राजाखरियार ओडि़शा से रायपुर ले जा रहा है। आरोपी के विरूद्ध धारा 20 ख पंजीबद्ध कर उसे जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट