महासमुन्द

भाजयुमो की बैठक
13-Aug-2026 9:35 PM
भाजयुमो की बैठक

महासमुन्द,13 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी कार्ययोजना को लेकर भाजयुमो महासमुंद विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, भाजयुमो जिला प्रभारी अनु ठेठवार चटर्जी, जिला सहप्रभारी सत्यम चंद्राकर एवं जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में निवासरत भाजयुमो जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
 इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता नंदू जलक्षत्री, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पाण्डे, दुर्गा शंकर दुबे, भाजयुमो जिला मंत्री गीतिका सोनी, पूनम निषाद,जतिन रूपरेला,भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल, डिगेश साहू, आदि सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट