महासमुन्द
एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुुकी है, और भी खुलासे बाकी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जुलाई। शासकीय योजना के नाम पर 138 महिलाओं से करोड़ों की ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। इससे पूर्व में इसी मामले में एक आरोपी सुदर्शन साहू को महिलाओं से आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट इक_ा करने वाला मुख्य एजेंट के रूप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन पर आरोप है कि शासकीय योजना और फ्री कुकर का प्रलोभन देकर ग्राम पिरदा की 138 महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन निकालकर करोड़ों रुपए का गबन किया है।
महासमुंद पुलिस ने शासकीय योजनाओं और मुफ्त कुकर बांटने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जी लोन निकालने वाले अंतरराज्यीय ठग सिंडिकेट का महासमुंद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना बसना पुलिस ने इस घोटाले के मास्टरमाइंड एजेंट की गिरफ्तारी के बाद अब पर्दे के पीछे रहकर बैंकिंग सिस्टम से खिलवाड़ करने वाले दो मुख्य बैंक बिजनेस कॉरसपांडेंस बीसी को गिरफ्तार कर लिया है।
इन आरोपियों ने ग्राम पिरदा की 138 गरीब महिलाओं के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख 31 हव्यर 630 रुपए का गबन किया था। पुलिस की तफ्तीश में इस ठगी के शातिर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है जो महिलाओं को फ्री कुकर और सरकारी सहायता का झांसा देकर इकठ्ठा करते थे। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन में सिस्टम एस तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर एक-ेएक महिला से तीन से चार बार फिंगरप्रिंट लेते थे। उनके मोबाइल पर आए ओटीपी का इस्तेमाल कर इंडसइंड बैंक और भारत फाइनेंस के माध्यम से प्रति महिला50 हजार 450 और58 हजार के फर्जी लोन पास करा लेते थे।
इस पूरे सिंडिकेट में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लक्ष्मी चन्द देवांगन निवासी पिरदा एवं मनोहर जटवार निवासी तरेकेला बैंक के ऑथराइज्ड बीसी के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं से सीधा संपर्क नहीं किया ताकि वे पकड़े न जाएं। उन्होंने गांव के ही मुख्य एजेंट सुदर्शन साहू (जो पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है) को आगे किया था। सुदर्शन महिलाओं से आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट लेता था और ये दोनों मुख्य आरोपी अपनी बैंक आईडी का दुरुपयोग कर लोन की करोड़ों की राशि डकार जाते थे।
इस लूट का खुलासा तब हुआ जब भारत फाइनेंस के कर्मचारी पिरदा पहुंचे। वे पीडि़त महिलाओं से लोन की मासिक किस्तें मांगने लगे। महिलाएं यह सुनकर सन्न रह गई। उन्होंने कभी किसी लोन के लिए आवेदन ही नहीं किया था। इसके बाद 01 अप्रैल 2025 को पीडि़ता रजनी देवांगन ने हिम्मत जुटाई। उसने थाना बसना में सुदर्शन साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जब सूक्ष्मता से बैंक दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को खंगाला तो कडिय़ां जुड़ती गई। फिर 138 महिलाओं से हुई इस करोड़ों की ठगी की परतें खुल गई। पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और इसके बयान के बाद आखिरकार 01 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में प्रयुक्त बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।
इस मामले में एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि यह ग्रामीण महिलाओं की मासूमियत का फायदा उठाकर किया गया एक गंभीर आर्थिक अपराध है। बसना पुलिस ने अपराध क्रमांक 137-2025 में विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट में बैंक के अन्य बड़े अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता की भी सूक्ष्म जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इन्होंने महिलाओं को गुमराह कर बायोमेट्रिक मशीन में सिस्टम एरर का बहाना बनाकर धोखे से एक ही महिला का 3-4 बार फिंगरप्रिंट लिया गया और मोबाइल ओटीपी प्राप्त कर बिना उनकी सहमति के फर्जी लोन पास कराया। विवेचना में यह भी स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ है कि ग्राम पिरदा की 138 अन्य महिलाओं से धोखाधड़ी की गई है।