महासमुन्द

साढ़े 6 लाख का गबन, आरोपी सचिव निलंबित
10-May-2026 3:47 PM
साढ़े 6 लाख का गबन, आरोपी सचिव निलंबित

महासमुंद,10मई। बिरकोनी शासकीय राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला पंचायत महासमुंद ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत कांपा के तत्कालीन सचिव नारायण साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर अप्रारंभ कार्यों की राशि नियम विरुद्ध तरीके से निकालने और निर्देश के बावजूद उसे जमा न करने का गंभीर आरोप है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कांपा में हुए निर्माण कार्यों की शिकायतों की जांच के बाद 31 दिसंबर 2025 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जांच में पाया गया कि 06 ऐसे निर्माण कार्य जो कभी शुरू ही नहीं हुए। उनकी 6लाख 50 हजार रुपए की राशि पूर्व सरपंच संदीप चन्द्राकर और तत्कालीन सचिव नारायण साहू द्वारा निकाल ली गई थी।


अन्य पोस्ट