महासमुन्द

शकील कुरैशी का निधन
13-Apr-2026 4:56 PM
शकील कुरैशी का निधन

पिथौरा, 13 अप्रैल।   पिथौरा नगर के वार्ड 5 निवासी सेवनिवृत रेंजर शकील कुरैशी (68)का बीती रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे वरिष्ठ पत्रकार जाकिर कुरैशी के बड़े भाई थे। उनके पुत्र हातिम और हाशमी कुरैशी है। वहीं शम्स, सिराज और यूसुफ कुरैशी के वे चाचा थे। सोमवार 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे इस्लामिक रीति-रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
स्व कुरैशी अच्छे  फुटबॉल खिलाड़ी थे। पुराने मध्य प्रदेश के वन विभाग फुटबॉल टीम के कप्तान थे। उन्होंने वन विभाग के वार्षिक ऑल इंडिया खेलों में 17 बार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। वे फुटबॉल के अलावा वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स के भी अत्यंत कुशल खिलाड़ी थे। बाद में उन्होंने वेटरन खिलाड़ी के रूप में भी अनेक उपलब्धियाँ अर्जित कीं। वे खेल संघ पिथौरा के सक्रिय और सम्मानित खिलाड़ी थे। खेल ही नहीं गीत संगीत में भी शकील कुरैशी एक श्रेष्ठ कलाकार थे। बरसों पहले वे पिथौरा संगीत समिति में तलद महमूद की आवाज में गाने वाले लोकप्रिय गायक थे। शेरो शायरी में उनकी विशेष रुचि थी। अनेक अच्छे शायरों के खूब सारे शेर उन्हें याद थे। उनके निधन पर नगर में शोक की लहर है।


अन्य पोस्ट