महासमुन्द
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 24 मार्च। अमर शहीदों की 95वीं शहादत वर्षगांठ पर कांग्रेस भवन महासमुंद में श्रद्धांजलि देते हुए जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भारत माता के वीर सपूतों, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फ ांसी के फं दे को चूम लिया था। उनके विचार आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लौ जलाते हैं। ऐसे वीरो के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, देवनाथ साहू,अन्नू चंद्राकर, करण दीवान, दाऊलाल चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, मंडल अध्यक्ष अमर चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनम बंसोड़, दिव्येश चंद्राकर,समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।