महासमुन्द

जलस्तर घटने से पेयजल और निस्तारी की समस्या, सरपंच ने पानी छोडऩे की मांग की
22-Mar-2026 9:19 PM
जलस्तर घटने से पेयजल और निस्तारी की समस्या, सरपंच ने पानी छोडऩे की मांग की

उतई, 22 मार्च। उतई-पाटन क्षेत्र में जलस्तर घटने की स्थिति के बीच ग्रामीण इलाकों में पेयजल और निस्तारी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी सामने आई है। सांकरा, मोतीपुर सहित उत्तर पाटन क्षेत्र के गांवों में तालाबों के सूखने की बात ग्रामीणों द्वारा कही गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, जल स्रोत प्रभावित होने से दैनिक उपयोग के पानी की उपलब्धता कम हो रही है। हैंडपंप और बोर पंप के जलस्तर में कमी आने की भी जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति का असर कुछ पारंपरिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने सिंचाई विभाग से पानी छोड़े जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में पानी की उपलब्धता में सुधार हो सकता है।


अन्य पोस्ट