महासमुन्द

शंकरलाल भोई
28-Feb-2026 6:38 PM
शंकरलाल भोई

महासमुंद, 28 फरवरी। ग्राम सिरपुर निवासी शंकरलाल भोई (73 वर्ष) का गुरुवार 26 फरवरी की शाम चार बजे रायपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और रायपुर में उनका उपचार चल रहा था। अंतिम संस्कार गृहग्राम सिरपुर बलौदा में शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 10 बजे किया गया। वे अधिवक्ता तुलाराम भोई व दवा व्यवसायी शोभाकर भोई के पिता थे। अंतिम यात्रा में परिवार के लोगों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों व आसपास गांवों के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट