महासमुन्द

गांजा तस्करी, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
27-Aug-2025 4:45 PM
गांजा तस्करी, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 27अगस्त।
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम और कोमाखान पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
थाना कोमाखान क्षेत्र में 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि 03 व्यक्ति एक डिजायर कार के पीछे डिक्की में 02 सफेद रंग की बोरियों के अंदर अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये उड़ीसा राज्य की ओर से महासमुंद की ओर आ रहे हैं। ग्राम कोमाखान सुवरमाल पेट्रोल पंप एन.एच. 353 के पास में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कि जा रही थी कि तभी ओडिशा की तरफ से एक मारूती डिजायर महासमुन्द छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही थी जिसे सुवरमाल पेट्रोल पंप में रोका गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे।

नाम पता पूछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम कल्लू उर्फ कुलदीप यादव उम्र 38 साल निवासी फरीदा थाना गुरसाय जिला झांसी उप्र. अभिषेक राय उम्र 40 साल निवासी कैमहा थाना हरपालपुर जिला छतरपुर मप्र, पीयुष  उम्र 41 साल निवासी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर मप्र का निवासी होना बताया। 

पुलिस की टीम के द्वारा ओडिशा आने का कारण व वाहन में क्या रखना, पूछे जाने पर कुछ नही बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर उक्त व्यक्तियों से लगातार पूछताछ करने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। 

वाहन के पीछे डिक्की में 02 प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 02 नग प्लास्टिक बोरियों को निकालकर व तौल करने पर कुल 30 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीयों के कब्जे से 30 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,50,000 रूपये एवं 01 नग डिजायर कार 7,00,000 रूपये तथा 04 नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपये एवं नगदी रकम 5000 रूपये कुल जुमला कीमती 11,65,000 रूपये जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट