महासमुन्द
2 साल से बंद पड़ी जेसीबी की नपाध्यक्ष ने कराई मरम्मत
13-Jun-2025 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 जून। पिछले 2 साल से खराब पड़े जेसीबी मशीन की मरम्मत कराकर कल नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने शहर के आवश्यक कार्यों के लिए लगाया। उन्होंने बताया कि यह मशीन 2 साल से बंद पड़ी थी। मरम्मत होने से निर्माण कार्यों तथा सफाई कार्य में इसका उपयोग होगा। आपातकालीन कार्यों में इस जेसीबी की मदद मिलने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। एक ही जेसीबी मशीन होने से सफाई तथा निर्माण कार्यों में विलंब होता था। अब 2 जेसीबी चलने से बड़ी नालियों की सफाई तथा निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जा सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे