महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जून। महास्नान के बाद अब अब महाप्रभु जगन्नाथ बीमार हैं और आराम की मुद्रा में हैं। अब मंदिर के पट करीब 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे और सीधे 26 जून को नेत्रोत्सव के साथ महाप्रभु स्वस्थ्य होंगे। दूसरे दिन 27 जून को स्वयं भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर सवार होकर निकलेंगे। उनके साथ उनकी बहन सुभद्रा व बड़े भैया बलराम साथ में विराजमान रहेंगे।
पौराणिक कथा के अनुसार भ्रमण के बाद वे अपने मौसी के यहां विश्राम करने जाएंगे। इस दिन को लोग रथ यात्रा पर्व के रूप में मनाते हैं। 27 जून को रथ यात्रा का पर्व है। इसके बाद 5 जुलाई को भगवान वापस अपने मौसी के यहां से मंदिर आएंगे। इस दिन को बहुड़ा यात्रा पर्व के रूप में मनाया जाता है। मंदिर में आने के बाद भगवान सो जाएंगे। इसके बाद मांगलिग कार्यों पर रोक लग जाएगी।
वर्तमान में 15 दिनों तक महाप्रभु को औषधियुक्त काढ़ा का भोग लगाया जाएगा।
श्रीराम मंदिर के पुजारी नारायण दास ने बताया कि रथयात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को महाप्रभु जगन्नाथ को महास्नान कराया गया। इसके बाद महाप्रभु बीमार हो गए हंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंै। लिहाजा 15 दिनों तक महाप्रभु को औषधियुक्त काढ़ा का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान 15 दिनों तक मंदिर के पट बंद रहेंगे और भक्तों को महाप्रभु दर्शन नहीं देंगे।