महासमुन्द
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में 7 दिनी दिव्य कार्यक्रम
13-Jun-2025 2:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा महासमुंद में 7 दिवसीय दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि वार्ड 04 के पार्षद राहुल आंवड़े थे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती साहू भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर बच्चों ने भरत नाट्यम, छत्तीसगढ़ की माटी की महिमा मंडन गीत प्रस्तुत किया। पार्षद राहुल आंवड़े ने बच्चों के संस्कार के प्रति पालकों से सही परवरिश का आह्वान किया। पार्वती साहू ने बच्चों को अपने देश की गरिमा बनाये रखने का संदेश दिया।
अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण कर मिठाईयां दी गईं। इस कार्यक्रम में ओम शांति के सभी सदस्य, विभिन्न वार्ड से आए हुए छोटे बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे