महासमुन्द
दुकान के पास रखी स्कूटी पार
09-Jun-2025 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जून। पिथौरा थाना क्षेत्र में अपने दुकान से वॉशरूम गए एक व्यक्ति की स्कूटी चोरी होने की मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार ग्राम कौहाकुड़ा निवासी नीतिश अग्रवाल ने बताया कि ग्राम कौहाकुडा में उनका फ र्नीचर दुकान है। वह 4 जून को स्कूटी एक्टिवा सीजी 06 एचसी 9659 से अपने घर से दुकान करीब 11 बजे आया था। इसके करीब आधा घंटे के बाद वाशरूम के लिए दुकान के पीछे गया और वापस आकर देखा तो जहां स्कूटी को खड़ी की थी, वहां से स्कूटी गायब हो गई थी। आसपास खोजबीन किया, कहीं पता नहीं चला तो थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे