महासमुन्द

कभी धूप-कभी पानी: सर्दी, खांसी बुखार तथा दस्त के मरीज बढ़ रहे, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
06-Jun-2025 3:55 PM
कभी धूप-कभी पानी: सर्दी, खांसी बुखार तथा दस्त के मरीज बढ़ रहे, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जून। मौसम में आए बदलाव की वजह से शासकीय तथा निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी बुखार तथा दस्त के मरीजों में इजाफा हुआ है। बीते 3 से 4 दिनों में मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में दस्त के सर्वाधिक मरीजों की एंट्री हुई है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह से यह स्थिति निर्मित हो रही है। महासमुंद ही नहीं बसना, सरायपाली तथा पिथौरा में भी दस्त के मरीज मिले हैं। मौसमी बीमारियों के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

 कल एक प्रेसवार्ता केदौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि यहां कोरोना की दस्तक नहीं है लेकिन वाइरल फीवर काफी फैल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर्स स्थिति को नियंत्रण में रखे हुए हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के इलाज के अलावा उनके अपील की जा रही है कि साफ-सफाई पर खास ध्यान दें और मौसम के अनुसार अपने खान-पान को व्यवस्थित रखें।

इसे लेकर पिथौरा के गोडबहाल तथा विभाग बसना में चिकित्सकों, मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम डटी हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक सभी स्थानों पर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। अस्पताल प्रशासन डोर टू डोर सर्वे में जुटी है। यदि सर्वे में कोई भी संभावित मरीज मिला तो उसकी तत्काल जांच कर पीडि़त पाए जाने पर उपचार शुरू किया जाएगा। शहर सहित अंचल में तेजी से मौसमी

बुखार, सिर दर्द, उल्टी, चक्कर, सर्दी, खांसी ंंंतथा फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों व सीनियर सिटीजन्स की संख्या अधिक है। स्थिति यह है कि रोजाना अस्पताल में मरीजों की कतार लग रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या पर्याप्त है, इसलिए मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। जानकारी अनुसार मेडिकल कॉलेज में ओपीडी लगभग 450 पार हो चुकी है। वहीं नयापारा स्थित सिटी क्लिनिक में ओपीडी दोगुनी हो चुकी है। सर्द वातावरण के चलते इस बार एलजी यानी खासी बुखार तथा जल जनित बीमारियों के में इजाफा हो रहा है।


अन्य पोस्ट