महासमुन्द

विधायक द्वारिकाधीश ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
05-Jun-2025 3:52 PM
विधायक द्वारिकाधीश ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 5 जून। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसेकेरा में साहू समाज के नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता साहू समाज के जिला अध्यक्ष धरमदास साहू ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में  भेखलाल साहू,खेमराज साहू,देवेश साहू ,प्रेशम साहू,पोखराज साहू,हेमंत साहू, हरिशंकर यादव , राकेश साहू व बिंदेश्वरी यादव शामिल हुए।

 

समारोह की शुरुआत समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों के करकमलों से सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक यादव ने साहू समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

ज्ञात हो कि इस भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपये की सहायता दी गई थी।

श्री यादव ने कहा कि यह भवन समाज के सामूहिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक एकजुटता का केन्द्र बनेगा।

इस अवसर पर साहू समाज के विभिन्न परिक्षेत्रों से पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट