महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जून। संघोड़ा थाना क्षेत्र के मल्दामाल चौक में नाकेबंदी कर पुलिस ने कल परसापोली से समदरहा की ओर से आ रही एक स्कूटी में 200 लीटर हाथ भ_ी अवैध महुआ शराब परिवहन करते धबोचने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना पर पर मल्दामाल चौक में नाकेबंदी की। कुछ समय बाद ग्राम परसापाली से सेमदरहा की ओर दो व्यक्ति एक नीले रंग की टीव्हीएस जुपिटर में बोरियां लादकर आ रहे थे। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर बोरियों में रखे सामान को लेकर गोलमोल जवाब देने पर पुलिस ने आशंका व्यक्त करते पूछताछ क ी। आरोपियों ने पूछताछ में अवैध शराब परिवहन करना बताया।
तलाशी लेने पर बोरियों से हाथ भ_ी निर्मित अवैध महुआ शराब की 40 प्लास्टिक झिल्लियों में 5.5 लीटर कुल 200 लीटर शराब निकली। पुलिस ने दोनों आरोपियों ब्रिजेश जोल्हे पलसपाली, शिबो बरिहा छिबर्रा,थाना बलौदा निवासी को हिरासत में लेकर आबकारी एक्ट के तहत सिंघोड़ा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया।