महासमुन्द

डिवाइडर से टकराने पर हुई थी मौत, मामला दर्ज
04-Jun-2025 3:30 PM
डिवाइडर से टकराने पर हुई थी मौत, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 जून। जिले के सांकरा थाना अंतर्गत 23 मई को ेभगतदेवरी ओवरब्रिज ऊपर डिवाइडर से टकराने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कौन्दकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद निवासी दुष्यन्तु कुमार साहू 23 अप्रैल को अपने मित्र रविन्द्र कुमार वैष्णव के साथ रायपुर से बसना जा रहा था। इसी दौरान ग्राम भगतदेवरी ओवरब्रिज के ऊपर मोटर सायकल को तेजी से व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए डिवाइडर से टकराने से उसे चोट लगी।

 जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु सीएचसी बसना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच में मृतक दुष्यन्तु कुमार साहू द्वारा धारा 106-1 बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


अन्य पोस्ट