महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 जून। समीप के बारनवापारा में नव पदस्थ महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से दुव्र्यवहार की लिखित शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी से की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी जाटवार ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद मामले की जांच करवाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र बार नवापारा में विगत दिनों एक महिला बाल विकास अधिकारी की पदस्थापना की गई है। आरोप है कि पदस्थापना के बाद से हो वे अपने अधीन कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लगातार दुव्र्यवहार कर रही हैं, जिसके कारण कार्यकर्ताएं नाराज हंै। क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत जिलाधीश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी से की है।
शिकायत में कहा गया है कि बार सेक्टर की पर्यवेक्षक लक्ष्मी श्रीवास द्वारा सेक्टर के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पिछले जनवरी 2024 में अक्टूबर 2024 तक का गरम भोजन का राशि दो-दो हजार रुपये लिये हैं और उसके बाद हर माह 20 फीसदी मांगती हैं। एक माह के निरीक्षण का 500 रुपये मांगती हैं और मिनी में मुख्य केन्द्र में परिवर्तन होने पर सभी कार्यकताओं में 5-5 हजार रुपये लिए हैं। इस प्रकार हम लोगों को बहुत ही ज्यादा मानसिक रूप में प्रताडि़त करती हंै और चिल्लाती रहती हैं। हम सभी को जंगली बोलती है और कुछ भी बोलती रहती है।
अत: उक्त पर्यवेक्षक को यहां से अन्यंत्र हटाने की मांग सभी कार्यकर्ता कर रही हंै।
जांच कराई जा रही- जाटवार
उक्त मामले में विभाग के डीपीएम टिकेंद्र जाटवार ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि कार्यकर्ताओं की शिकायत मिली है।मामले की जांच करवाई जा रही है।जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।