महासमुन्द
गरियाबंद में नक्सल डंप राशन सामान बरामद होने के बाद महासमुंद पुलिस भी अलर्ट मोड पर
03-Jun-2025 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3जून। नक्सलियों द्वारा गरियाबंद जंगल में डंप किया राशन समाग्री बरामद होने के बाद महासमुंद जिला पुलिस भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। मालूम हो कि गरियाबंद महासमुंद का पड़ोसी जिला है और गरियाबंद से महासमुंद जिले के बॉर्डर इलाके से ओडिशा की ओर नक्सलियों के आवाजाही पर पुलिस की नजर है।
मालूम हो कि जिला बल गरियाबंद ई-30, कोबरा 207 वाहिनी की संयुक्त टीम ने नक्सली सचिंग दौरान कल ही इंदागांव एरिया के जंगलों में डंप राशन सामग्री बरामद की है। हालांकि सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देख कर नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भागने में सफल हुए।
मालूम हो कि गरियाबंद महासमुंद का पड़ोसी जिला है और गरियाबंद से महासमुंद जिले के बॉर्डर इलाके से ओडिशा की ओर नक्सलियों के आवाजाही पर पुलिस की नजर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे