महासमुन्द
महासमुंद, 3 जून। आज से 20 दिन पूर्व घोड़ारी स्थित शराब दुकान के समीप हुई मोटर सायकल चोरी के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विगत 13 मई को ग्राम घोड़ारी निवासी गिरीश चंद्राकर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोटर सायकल टीव्हीएस राईडर को घोडारी शराब दुकान के सामने खड़ा किया था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस ने विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा। जिसमें घटना स्थल के के पास उत्तम पाल एवं हिमांशु शर्मा की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकिल बरामद कर दोनों को धारा 303-2 बीएनएस के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा है।