महासमुन्द
महासमुंद, 2 जून। बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेरगांव में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
कोतवाली टीआई शरद दुबे से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शेर के तीन युवक वरुण नायक 22 वर्ष पिता राम लाल नायक, केवल नायक 19 वर्ष पिता राम लाल नायक एवं तीरथ दीवान 18 वर्ष पिता कुमार दीवान बाइक से महासमुंद से शेर गांव रात्रि 9.30 बजे आ रहे थे। तभी शेर गांव मोड़ पर गांव से एक ट्रैक्टर आई और दोनों आपस में टकरा गये।
इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में वरुण नायक व केवल नायक दोनों सगे भाई थे। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर मृतकों का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दी है आगे की कार्रवाई जारी है।