महासमुन्द
सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत
02-Jun-2025 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जून। जिले के झलप-टूरीडीह गांव के बीच हाइवे किनारे लोहे के एंगल से टकराकर बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पिता पुत्र ग्राम अमोरी निवासी बताए गये हैं। इस टक्कर में बाइक सवार के गिरते ही पीछे से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ब्रेक लगाई और पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। स्कॉर्पियो में 2 सवारों में एक की हालत गंभीर थी जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। स्कॉर्पियो सवार छिंदौली निवासी बताए जाते हंैं। रेत भरी ट्रैक्टर घटना स्थल से गायब हो गई है। मृतक का नाम सूरज यादव छिंदौली झलप निवासी उम्र लगभग 23 वर्ष है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे