महासमुन्द

कोरोना से निपटने तैयारी पूरी
02-Jun-2025 3:32 PM
कोरोना से निपटने तैयारी पूरी

महासमुंद,2जून। राज्य शासन के 28 मई 2025 को जारी निर्देशों के अनुपालन में महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी कुदेशिया ने जानकारी दी कि कोविड.19 प्रबंधन को लेकर जिले में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय में 6 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 2-2 बेड आरक्षित रखे गए हैं। साथ ही शासन द्वारा विशेष रूप से कारोना संक्रमित मामलों की निगरानी पर ज़ोर दिया जा रहा है। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट