महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 1 जून। नगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढऩे वाले छात्र लिलेश प्रधान एवं अभिषेक देवांगन ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर बागबाहरा नगर सहित महासमुंद जिले को भी गौरवान्वित किया है।
ज्ञात हो कि लिलेश प्रधान 70 किलोग्राम वजन के साथ सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्ग में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता राइट हैंड एवं लेफ्ट हैंड दोनों में मैच खेल कर 4 गोल्ड मेडल जीता है, वहीं नगर के भाजपा नेता भोजनाथ देवांगन के पुत्र अभिषेक देवांगन ने 63 किलो वजन के साथ जूनियर वर्ग में राइट हैंड आर्म रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतकर गौरवान्वित किया है ।
गोल्ड मेडल विजेता दोनों खिलाडिय़ों ने बताया कि आज कल युवा वर्ग के अधिकतर बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया में ही अपनी ज्यादा समय व्यतीत करते हंै, जबकि बच्चों एवं युवाओं को समय के साथ खेल मैदान या जिम जाकर अपने अंदर छिपे प्रतिभा को निखारने का अवसर जरूर ढूंढना चाहिए। वही दोनों बच्चों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर बच्चों एवं युवाओं के लिए संदेश दिया है कि तंबाकू, नशा सामग्री से दूर रहकर निरोग बने और खेलकूद, व्यायाम, योगा जैसे क्रियाओं को अपने जीवन में शामिल करें।
दोनों बच्चों के गोल्ड मेडल जीतने पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, अलका चंद्राकर, मदन देवांगन, डिम्पल ध्रुव, आलोक द्विवेदी , उपेंद्र साहू , हेमंत तिवारी, भेखलाल साहू, लोकेश्वर (लोकू)चंद्राकर , योगेश चिंदा, दानवीर शर्मा , लालचंद जैन, कमलेश चिंदा, देवेश साहू, उदय चंदेल, प्रेम साहू , आशीष गणहत्र , शैलेन्द्र सिंह, कमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, जागेश्वर साहू, लखविंदर छाबड़ा, महादेव देवांगन , चंदू चंद्राकर, नीरज सोनी , अख्तर कुरैशी,नीरज मानिकपुरी, सहित पत्रकार संघ अध्यक्ष रवि सेन ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।