महासमुन्द

महासमुंद में 7 सौ से अधिक अतिशेष शिक्षकों के होंगे तबादले
31-May-2025 3:50 PM
महासमुंद में 7 सौ से अधिक  अतिशेष शिक्षकों के होंगे तबादले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 मई। प्रदेश भर में शिक्षकों के विरोध के बीच महासमुंद जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत 703 अतिशेष शिक्षकों के तबादले किये जाएंगे।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 211 अतिशेष शिक्षक महासमुंद ब्लॉक में मिले हैं। इनमें सहायक शिक्षक 133 व 2 प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, उच्चतर प्राथमिक शाला में कला के 35 शेष अन्य कुल 41 अतिशेष की सूची में हैं। हाई व हायर सेकेंडरी में 28 युक्तियुक्तकरण के तहत अब 703 अतिशेष शिक्षकों को उन स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है।

उदाहरण के लिए बिरकोनी कन्या तथा बालक शाला के लिए पहले अलग-अलग प्राचार्य होते थे, अब एक ही प्राचार्य होगा। वहीं स्टेशन पारा प्रायमरी स्कूल में मात्र पांचवीं तक की कक्षाएं हैं। लेकिन यहां 9 शिक्षक पदस्थ हैं। यानी इनमें 4 शिक्षक अतिशेष हंै। मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 17 शिक्षक विहीन स्कूलें हैं। जहां भगवान भरोसे ही पढ़ाई होती रही है। इनमें से बागबाहरा ब्लॉक में 2, बसना में 4, महासमुंद 1, पिथौरा 2 तथा सरायपाली में 8 स्कूलें शिक्षक विहीन हंै।  इसके अलावा कुल 311 स्कूलें एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रही है। इनमें से बागबाहरा में 89,बसना में 61, महासमुंद 26, पिथौरा में 68 तथा सरायपाली में 67 स्कूलें हैं जहां केवल एक शिक्षक पदस्थ हैं।ं अब युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों को इधर से उधर किया जायेगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से आये दिन शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीण स्कूलों में तालाबंदी तो कभी जिला कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचते रहे हैं। वहीं अनेक बार तो जिला कार्यंंंंंंंंंंंंंंंंंंालय का घेराव भी किया गया है। जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं वहां की पढ़ाई तो बंठाधार थी। लेकिन जिन स्कूलों में अतिशेष स्थिति थी वहां अतिरिक्त शिक्षकों को मजबूरीवश खाली बैठना पड़ता था। युक्तियुक्तकरण के बाद जहां कर्म दर्ज संख्या के बाद भी शिक्षकों की भरमार थी। अब उसमें कमी आयेगी। इधर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कोई भी स्कूल बंद नहीं होगी, केवल उसे व्यवस्थित किया जाएगा। विभागीय जानकारी अनुसार बसना में 126, सरायपाली में 152, पिथौरा ब्लॉक में 139, बागबाहरा में 75 शिक्षक अतिशेष हैं। प्राथमिक शालाओं में सबसे ज्यादा 445 शिक्षक अतिशेष निकले हैं।

 

जिले भर में कुल 101 व्याख्याता अतिशेष हैं। स्कूलों में अब इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 2008 से चला आ रहा स्कूल का सेटअप बदला जा रहा है। फलस्वरूप एक ही परिसर में लगने वाली दो या दो से अधिक स्कूलों के लिये अब एक ही प्राचार्य होगा। अब्ब तक प्रायमरी के लिये एक हेड मास्टर, मिडिल के लिये एक हेडमास्टर तथा हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिये एक-एक प्राचार्य हुआ करता था।


अन्य पोस्ट