महासमुन्द

क्रिकेट स्पर्धा शुरू
31-May-2025 2:48 PM
क्रिकेट स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 मई। मां शारदा क्रिकेट टीम नयापारा के तत्वावधान में बेमचा मैदान में कल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 4 के पार्षद राहुल आवड़े व विशेष अतिथि वार्ड 5 के पार्षद जितेंद्र देवनारायण ध्रुव उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर किया। मुख्य अतिथि पार्षद श्री आवड़े ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र, शेखर, भूपेश, प्रदीप, नीरज, जुबैर, मुकेश, भावेश आदि खिलाड़ी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट