महासमुन्द
पिथौरा, 31 मई। विप्र महाविद्यालय रायपुर में आयोजित आशीष शर्मा स्मृति राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा में पिथौरा के हेमंत खुटे को शतरंज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि श्री खूंटे अभी छग शतरंज संघ के सचिव है।
कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिन्ह टूर्नामेंट डायरेक्टर नवीन शुक्ला व फीडे आर्बिटर रोहित यादव द्वारा दिया गया। ज्ञात हो कि हेमंत खुटे शतरंज के खिलाड़ी, निर्णायक, कोच ,मैनेजर ,ट्रेनर, लेखक स्तंभकार व इवेंट आर्जनेजर है। वे विगत 30 वर्षों से शतरंज जगत में सक्रिय हैं।
हाल ही में इनकी सक्रियता को देखते हुए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने इन्हें चेस इन स्कूल्स के विशेष सदस्य मनोनित किया है।
उल्लेखनीय है कि हेमंत खुटे भारत की एकमात्र हिंदी खेल पत्रिका शतरंज सम्राट के लिए भी कार्यकारी संपादक के रूप में अपना निशुल्क योगदान लंबे अरसे से देते आ रहे हैं।