महासमुन्द

गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे लाखागढ़ के ग्रामीण
30-May-2025 5:59 PM
गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे लाखागढ़ के ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 30 मई। समीप के ग्राम लाखागढ़ के ग्रामीण 2 जून से प्रमाणित हो चुकी गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हड़ताल की सूचना में 4 महिलाओं सहित 7 ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

उक्त सम्बन्ध में आंदोलनकारियों में पोमल एवं तारेन्स कोसरिया ने जारी पत्र में बताया है कि हम ग्रामवासी की शिकायत के बाद अफसरों की एक टीम ने ग्राम पंचायत लाखागढ़ के गौठान एवं गोधन न्याय योजना के घोटाला की जाँच 20 सितंबर 2023 की गई। जिसमें राशि 24436/-का आर्थिक अनियमितता मिली है एवं मनरेगा कार्य में फर्जी मस्टररोल, फर्जी गोबर का बिल, फर्जी वाउचर एवं मनरेगा कार्य में आर्थिक अनियमितता स्पष्ट रूप से मिली है।

24 नवंबर 2023 को तत्कालीन जिपं अध्यक्ष के द्वारा गौठान लाखागढ़ का पुन: जाँच कराई गई थी, जिसमें राशि 24436/-की आर्थिक अनियमितता मिली है एवं फर्जी मस्टररोल, फर्जी गोबर का बिल, फर्जी बाउचर एवं मनरेगा कार्य में घोर आर्थिक अनियमितता स्पष्ट रूप से पाया गया हैं। परन्तु जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी जिला पंचायत सीईओ द्वारा आरोपी सरपंच सचिव पर कार्यवाही करने की बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। आर्थिक अनियमितता का अपराध पाये लगभग 520 दिवस हो गया हैं इसमें मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द के द्वारा लाखागढ़ सरपंच एवं सचिव को सिर्फ नोटिस भेजा गया हैं, जिसमे अपराध स्पष्ट हैं। इसके अलावा  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा के द्वारा पत्र में अपराध दर्ज करने हेतु पत्राचार दिनांक 18-06-2024 को लेख किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द को पत्राचार किया गया है, जिसमें वर्तमान तिथि 27 मई तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

   उक्त संबंध में जिला सीईओ को कलेक्टर महासमुंद एक से अधिक बार कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, परन्तु कार्रवाई नहीं की गई। लिहाजा ग्रामीण महिलाएं सपोस ग्राम में आयोजित समाधान शिविर में जिला सीईओ को चूड़ी भेंट करने जा पहुंची थी।परन्तु वहां जिला सीईओ नहीं आए, लिहाजा स्थानीय एसडीएम ने आंदोलनरत महिलाओं के सामने कलेक्टर से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, परन्तु सप्ताह भर से अधिक समय के बाद भी कार्रवाई नही कीं गई, इसलिए कार्रवाई की एक सूत्रीय मांग को लेकर 2 जून से ग्रामीण जनपद के सामने भूख हड़ताल कर आंदोलन की शुरुआत करेंगे।


अन्य पोस्ट